Breaking News

रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार चीनी नागरिकों का पाकिस्तानी कनेक्शन:दोनों चीनी नागरिक को पुलिस लेगी रिमांड पर

भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से पकड़े गए दोनों चीनी नागरिकों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। गिरफ्तार दोनों चीनी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पार करने से पहले पाकिस्तान भी गए थे। एमिग्रेशन टीम की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। इधर मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया है कि दोनों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रक्सौल बॉर्डर पर एमिग्रेशन की टीम ने बिना वैध कागजात के बॉर्डर पार करते दो चीनी नागरिकों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया था। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास भारत में प्रवेश करने के वैध कागजात नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति दो जुलाई को भी बॉर्डर पर देखे गए थे, जो भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। तब उन्हें समझाकर भेज दिया था।

दोबारा से 22 जुलाई की शाम में फिर से बिना वैध कागजात के दोनों चीनी नागरिक प्रवेश करने के फिराक में थे। तब तक एमिग्रेशन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया, और पूछताछ शुरू किया। इस दौरान उसके बातचीत से संदिग्ध आचरण लगा। टीम ने उन्हें हरैया ओपी को सौंप दिया। जहां से उसे मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

चीनी नागरिकों का रक्सौल से भी है संबंध

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों चीनी नागरिक मोबाइल के कारोबारी हैं। भारत आने से पहले पाकिस्तान गए थे। पाकिस्तान से वापस आने के भारत में बिना कागजात के प्रवेश करने के फिराक में थे। रक्सौल के अपने साथी से मिलने जा रहे थे।

चीनी नागरिक 39 वर्षीय झाओ जिंग, पिता झाओ जिओ पिंग जियांग्शी, चीन का रहने वाला है। वहीं दूसरा 28 वर्षीय फू कॉन्ग, पिता-फू होंग जेन, जियांग्शी, चीन का रहने वाला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.