बिहार में लोको पायलट की सूझबूझ से बालासोर जैसा रेल हादसा टल गया। बरौनी नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन..जिसे नरकटियागंज की ओर जाना था, लेकिन वो हाजीपुर की ओर मुड़ गई। गलती का जब तक पता चला ट्रेन भटके रास्ते पर बढ़ चुकी थी। माड़ीपुर ब्रिज के पास पहुंचने पर ट्रेन जब रामदयालुनगर की ओर जाने लगी तब लोको पायलट ने कॉशन देखा। इस पर वह हैरान रह गया।
उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को सूचना दी। लोको पायलट की सूचना के बाद मुख्यालय तक हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को वापस जंक्शन पर लाया गया। कुछ देर बाद मोतिहारी रूट का सिग्नल देकर रवाना किया गया।

लोको पायलट की सूचना के बाद मचा हड़कंप
लापरवाही बरतने के आरोप में ऑन ड्यूटी पैनल ऑपरेटर अजित कुमार एवं पैनल प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह को तत्काल पर प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामला मुजफ्फरपुर का है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
दरअसल, सोमवार को गाड़ी संख्या 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का रास्ता डायवर्ट किया गया था। उसे नरकटियागंज होकर जाना था, लेकिन स्टार्टर हाजीपुर रेलखंड के रामदयालु नगर का दिया गया। जिसके कारण ट्रेन हाजीपुर की ओर मुड़ गई।

एसएम/मुजफ्फरपुर की गलती से डायवर्ट हुई ट्रेन
जानिए कब, कहां और कैसे हुई गलती
इसको लेकर सोनपुर मंडल की ओर से रिपोर्ट भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि ट्रेन संख्या 02563 (बीजेयू- एनडीएलएस) एक्सप्रेस को सोमवार को बनारस डिवीजन में भटनी यार्ड में टीटीआर कार्य के लिए मेगा ब्लॉक के कारण मुजफ्फरपुर- छपरा ग्रामीण के स्थान पर -नरकटियागंज – गोरखपुर कैंट के रास्ते डायवर्ट किया गया था।
इससे बरौनी से खुलने का सही समय 07.40 बजे था। जो मुजफ्फरपुर 69 मिनट देरी से 10.39 पर पहुंची। मुजफ्फरपुर से इसे नरकटियागंज की ओर वाली लाइन पर जाना था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एसएम/मुजफ्फरपुर की गलती से इस का स्टार्टर रामदयालु नगर साइड वाली लाइन पर दे दिया गया। गलती का पता चलते ही तत्काल ट्रेन को रोककर 11.05 बजे रेक बैक किया गया।




Leave a Reply