Uncategorized

मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग से छिनतई:बुजुर्ग से पैसा छीनने की कोशिश नाकाम

मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग से छिनतई करना बदमाश को महंगा पड़ गया। छिनतई के दौरान स्थानीय लोगों बदमाश को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर ली है। मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र का है।

मौके पर लोगो की भीड़।

मौके पर लोगो की भीड़।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसुआ गांव निवासी कैलाश कांची अपने गांव से पैसा निकासी करने के लिए औराई चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में गए। बैंक से ₹80000 निकासी कर अपने बैग में रख लिए। उसके बाद वो बैंक से बाहर निकले। तभी पहले से घात लगाए बदमाश उनके पास पहुंचा और उनका बैग छीन कर भागने लगा। कैलाश जोड़ जोड़ से चीखने चिल्लाने लगे। उनका शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने दोड़ कर आरोपी बदमाश को पकड़ लिया।

पीड़ित कैलाश

पीड़ित कैलाश

उसके बाद उसकी लात घूंसे से जमकर पिटाई की गई। बदमाश की पहचान सीतामढ़ी जिले के रुनीसैदपुर गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी औराई पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना के आलोक पर आनन फानन में मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गई। साथ ही कैलाश के पैसा से भरा बैग को उनको वापस कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदमाश की पिटाई करने स्थानीय लोग

बदमाश की पिटाई करने स्थानीय लोग

पूरे मामले पर औराई थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि एक बदमाश ने बुजुर्ग से पैसा छिनतई का प्रयास किया था। स्थानीय लोगो के द्वारा उसे पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। वहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित को आवेदन देने के लिए बोला गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.