भारतीय रेलवे ने दरभंगा से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट को बदला है। जिसके बाद बदली गई सभी ट्रेनें 26 जुलाई तक नए रूट से चलेगी।
दरअसल, समस्तीपुर-दरभंगा रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा था जो कि अब पूर्ण कर लिया गया है। यह पूर्ण हो जाने के बाद स्टेशनों पर एनआई कार्य होना तय है। इसी को लेकर 23 जुलाई से 25 जुलाई तक स्टेशनों पर एनआई कार्य किया जाएगा। इसी को देखते हुए दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
उक्त जानकारी हाजीपुर मंडल के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकार वीरेन्द्र कुमार ने देते हुए कहा कि गाड़ी सं. 05513 समस्तीपुर-जयनगर स्पेशल, गाड़ी सं. 05514 जयनगर- समस्तीपुर स्पेशल, गाड़ी सं. 05535 समस्तीपुर-जयनगर स्पेशल, गाड़ी सं. 05536 जयनगर- समस्तीपुर स्पेशल, गाड़ी सं. 05589 समस्तीपुर-दरभंगा स्पेशल, गाड़ी सं. 05590 दरभंगा -समस्तीपुर स्पेशल, गाड़ी सं. स्पेशल, गाड़ी सं. 05596 ये सभी ट्रेनें 26 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी।




Comment here