Breaking News

21 से 26 जुलाई तक परिचालन रहेगा प्रभावित:स्वतंत्रता सेनानी, गरीबरथ, बिहार संपर्कक्रांति समेत दो दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर किशनपुर और रामभद्रपुर के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा हाे चुका है। यहां एनआई कार्य काे लेकर मुजफ्फरपुर से गुुजरने वालीं कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, मिथिलांचल एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति समेत दो दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस रेलखंड की दाेहरी लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए 23 जुलाई से 25 जुलाई तक एनआई कार्य किया जाना है। इसे लेकर ट्रेनाें के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान अधिकतर ट्रेनों का परिचालन दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के रास्ते होगा।

रद्द ट्रेनें : 05595 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर र 05596 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर 23 से 26 जुलाई तक

लेट परिचालन : 21 जुलाई को 13225 जयनगर-दानापुर एक्सप्रेस जयनगर से 60 मिनट लेट और 22 को 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस जयनगर से 60 मिनट लेट खुलेगी

आंशिक प्रारंभ कर चलाई जानेवालीं ट्रेनें

  • 25 जुलाई को खुलनेवाली 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर की जगह मुजफ्फरपुर से खुलेगी।
  • 23 से 26 जुलाई तक 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन जयनगर की जगह मुजफ्फरपुर से खुलेगी।
  • 25 को 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस जयनगर की जगह समस्तीपुर से ही खुलेगी।
  • 24 व 26 को 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस जयनगर की जगह समस्तीपुर से ही खुलेगी।

ये ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलाई जाएंगी

  • 24 से 26 जुलाई तक 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन
  • 25 को 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल
  • 24 जुलाई को 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल
  • 24 जुलाई को 12435 जयनगर-आनंद विहार गरीबरथ
  • 23 से 25 तक 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी
  • 24 से 26 तक 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति
  • 25 को 12577 दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस
  • 24 को 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्स.
  • 23 जुलाई को 13166 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.