Breaking News

पड़ोसी ने रेप किया..पुलिस ने बदली FIR..एसपी से गुहार:सुपौल में महिला का आरोप-सादे कागज पर साइन लिया

सुपौल में एक महिला (25) ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गांव के एक युवक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ रेप किया। जब शिकायत करने किशनपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने उससे सादे कागज पर साइन करा लिया और आवेदन में दुष्कर्म के बदले छेड़छाड़ की बात लिख दी।

महिला ने अब एसपी से किशनपुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि महिला द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। जिस आवेदन के आधार पर कांड संख्या 160/23 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस पर महिला की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

धटना के बाद रोता आरोपी।

घर में घुस कर चाकू की नोंक पर किया रेप

पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। 16 जुलाई की रात वह दवा खाकर सोने से पहले दरवाजा बंद करने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुंदर साह नामक युवक दरवाजे के पास पहुंचा। उसने चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि जैसा बोलते हैं करो… नहीं तो तुम्हारे बेटे को भी मार देंगे। घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।

फिर आरोपी ने चाकू की नोंक पर उसके साथ रेप किया। हल्ला मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों पहुंचे और आरोपी सुंदर साह के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। किशनपुर थाने की पुलिस आरोपी युवक सुंदर साह को अपने साथ थाने ले गई।

किशनपुर थाना, सुपौल।

किशनपुर थाना, सुपौल।

‘सादे कागज पर साइन लेकर बदल दिए बयान’

पीड़िता के अनुसार अगले दिन सुबह पुलिस बुलाई तो थाने पर गई। किशनपुर थानाध्यक्ष ने दो अलग-अलग सादा कागजों पर साइन करवा लिए। साथ ही उसी कागज पर पीड़िता की मां का अंगूठा का निशान ले लिया। सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक पीड़िता को थाने में रखा। महिला का आरोप है कि इस दौरान चंचल नाम की महिला पुलिस कर्मी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की और अपना बयान बदलने का दबाव बनाती रही।

इसके बाद पीड़िता द्वारा दिए आवेदन को बदल कर पहले से साइन कराए गए सादे कागज पर छेडछाड़ का केस दर्ज कर लिया। अब इस मामले में पीड़ित महिला ने सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव से मुलाकात कर सारी घटना की जानकारी दी।

‘पैसा ले लो बरना, पुलिस को खरीद लेंगे’

पीड़िता के पति ने बताया कि थाने में जब हम लोग FIR दर्ज कराने गए तो हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। उसने बताया कि शिवचंद्र पासवान और टुनटुन मंडल ने पैसै देकर बयान बदलने को कहा, लेकिन हमने मना कर दिया। टुनटुन मंडल ने कहा तुम पैसे नहीं लोगे तो हम पुलिस को खरीद लेंगे। पीड़िता के पति ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

क्या कहते हैं एसपी

पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने कहा कि महिला मुझसे मिली है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। आगे अनुसंधान में जो भी सही तथ्य सामने आएगा, उसे केस में जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.