Breaking News

आरा को मिला मॉडल अस्पताल, PICU भवन का भी उद्घाटन:रेफर करने से पहले देना होगा जवाब

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सदर अस्पताल के नए मॉडल हॉस्पिटल बिल्डिंग का शुभारंभ और शिशु गहन चिकित्सा इकाई (PICU) का फीता काटकर उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव इस दौरान नवनिर्मित भवन स्थित इमरजेंसी वार्ड और PICU में घूम–घूम कर जायजा लिया।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, प्रत्यय अमृत, सचिव, स्वास्थ्य विभाग संजय कुमार, BMSICL के एमडी दिनेश कुमार, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल तिवारी, किरण देवी, सुदामा प्रताप सिंह, मनोज मंजिल, रामविशुन सिंह लोहिया, एमएलसी राधा चरण, मेयर इंदु समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

तेजस्वी यादव को किया सम्मानित।

तेजस्वी यादव को किया सम्मानित।

तेजस्वी यादव ने कहा – आरा में हुआ बेहतर काम

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आरा में बहुत ही बेहतर काम हुआ है। अस्पताल में जो लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए वह दिया जा रहा है। आज से उसकी शुरुआत हुई है।

आज PICU का भी उद्घाटन हुआ है जहां बच्चों का इलाज किया जाएगा। आरा सदर अस्पताल के नए मॉडल भवन में काम काफी बाकी है उसको पूरा कर लिया जाएगा। जेएनएम हॉस्टल का लक्ष्य रखा गया है। उन लोगों को 15 अगस्त तक हम लोग शिफ्ट कराने का काम करेंगे।

मॉडल अस्पताल का किया निरीक्षण।

सदर अस्पताल अब होगा मॉडल सदर अस्पताल

सरकार चाहती है कि भोजपुर जिला के लोगों को जो सुविधा है वह जल्द से जल्द मिले। यह हम लोगों का अधिकार है और हमारी जिम्मेदारी है। भोजपुर जिले समेत पूरे बिहार के लोगों ने हम लोगों को चुनकर भेजा है। जनता के प्रति उस हिसाब से हम लोग काम करेंगे। महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग काम कर रहे हैं और हम सब लोगों का यही सपना है कि कोई भी बिहारी को सुविधा में कमी नहीं होनी चाहिए। इसके तहत हमारी सरकार मिशन 60 डेज की शुरुआत की है। अगर अस्पताल आए तो चिकित्सक उपलब्ध होने चाहिए, साफ सुथरा होनी चाहिए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.