Breaking News

मलमास मेले के लिए नालंदा में शुरू हुआ थाना:SP ने कहा-यात्री दर्ज करा सकते हैं शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

नालंदा में मलमास मेले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने मेला परिसर में मेला थाना का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले को बेहतर तरीके से सफल कराने के लिए पुलिस हर समय तैयार है। इसके लिए मेला क्षेत्र सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जो दिन रात ड्यूटी कर रहें हैं।

क्या बोले SP

एसपी ने कहा कि मलमास मेला धार्मिक और पवित्र मेला है। इस मेले को लोग शांति, सौहार्द वातावरण में अपने पुरे परिवार के साथ शामिल हो। पुलिस-प्रशासन हर समय आपके साथ है। अगर मेला क्षेत्र के अंदर किसी प्रकार की कोई परेशानी या घटनाएं होती है तो मेला थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मेला थाने में डीएसपी स्तर तक के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं मेला थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर संतोष कुमार को लगाया गया।

मलमास मेला थाना

मलमास मेला थाना

अभी तक नहीं मिली है कोई शिकायत

एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि मलमास मेला का आज तीसरा दिन है। कहीं से कोई भी शिकायत अभी तक नहीं मिली है। लगातार बैठक कर समीक्षा की जा रही है की कहीं कोई कमी तो नहीं है या और बेहतर व्यवस्था कैसे किया जा सके। इस पर जोर दिया जा रहा है। जो भी समस्या आती है उसे तुरंत दूर किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के द्वारा हर एक चीज पर नजर रखी जा रही है। वहीं मेला को देखते हुए राजगीर बस स्टैंड चौक पर वाहनों के आवागमन को देखते हुए हर तरफ पर्याप्त संख्या में होमगार्ड जवान को लगाया गया है।

मेला थाने के उद्घाटन के समय एसपी अशोक मिश्रा को डीएसपी प्रदीप कुमार ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार, मेला थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अलावे मेले में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवान और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.