मुजफ्फरपुर के एक गांव में 3 घंटे के अंदर चार लोगों की मौ’त होने से इलाके में ह’ड़कंप मच गया. द’हशत इतनी फैल गई कि गांव की रहने वाली तीन महिलाएं यह सुनकर बे’होश हो गईं.
मामला मुजफ्फरपुर के पारु के बाजितपुर गांव की है. जहां गुरुवार की शाम 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक 4 लोगों की मौ’त हो गई. जिसके बाद से ग्रामीणों में द’हशत का माहौल कायम हो गया. इस बाबत मुखिया सुशीला देवी के पति ने बताया कि 55 साल के कृष्णदेव पासवान, 30 साल की इंदु देवी और 21 साल की गुंजा देवी कैंसर से पी”ड़ित थी.सभी का इलाज शहर में चल रहा था. सभी वार्ड नंबर-10 की ही रहने वाली थी, और इतना ही नहीं तीनों का घर एक दूसरे के आस-पास ही है.

गुरुवार की शाम इन तीनों की मौ’त हो गई. इसके कुछ देर बाद ही इसी वार्ड की रहने वाली 60 साल की देवरानी देवी की भी मौ’त हार्ट अ’टैक से हो गई. 3 घंटे के अंदर ही एक ही वार्ड के चार लोगों की मौ”त की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़’कंप मच गया. उसी वार्ड की रहने वाली महिलाओं ने जब यह बात सुना तो घबराकर तीन महिलाएं बे’होश हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस की टीम पहुंची. जिसके बाद उनका इलाज किया गया, फिलहाल सभी की हालत ठीक है.
Input: First Bihar



Leave a Reply