BIHARBreaking NewsSTATE

श’र्मनाक: कलयुगी बेटे ने मात्र 5 सौ रुपए के लिए अपनी मां को पी’ट-पी’ट कर मा’र डाला…

घ’टना जिले के चांद थाना क्षेत्र स्थित बहेरिया गांव से जुड़ा है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां को ला’ठी-डंडे से पी’ट-पी’टकर मा’र डाला. 65 वर्षीय धरतलाशी देवी रात में अपने टूटी मड़ैया में चचरे की किवाड़ के भीतर सोई हुई थी. रात के करीब 10 बजे बेटा कमलेश बिंद घर में चचरा तो’ड़कर घुसता है और दनादन ला’ठियां बरसा कर अपनी मां की ह’त्या कर दी.

इस घ’टना का खुलासा तब हुआ जब उसके बड़े बेटे विजय बहादुर बिंद ने चांद थाने में आवेदन दिया. हालांकि घ’टना के दिन ही मौके पर चांद पुलिस पहुंच गई और श’व को अपने क’ब्जे में लिया. इस दौरान पुलिस ने ह’त्यारे बेटे कमलेश बिंद को गिर’फ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि बूढ़ी मां वृद्धावस्था पेंशन से मिलने वाले 5 सौ रुपये बैंक से निकाल कर घर गई थी. कमलेश उसी 5 सौ रूपये को लेने के लिए अपनी मां से तरह-तरह की तरकीब लगा रहा था जब किसी भी तरह से उसके मां ने रुपये नहीं दिए तो उसने रुपये के बदले ह’त्या को अंजाम देना ही उचित समझा. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हालांकि कुछ लोगों ने बताया की उसका ह’त्यारा बेटा मानसिक रूप से वि’क्षिप्त था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.