Breaking News

रोहतास के गुप्ताधाम में पहली सोमवारी को पहुंचे हजारों कांवरिए:सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

जिले के कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम में सावन की पहली सोमवारी को हजारों कांवरियां जलाभिषेक करेंगे। इसी ले पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस संबंध में डीएम धमेंन्द्र कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। गुप्ताधाम परिसर में स्वास्थ्य टीम की भी तैनाती की गई है।

गुफा में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। इस साल के श्रावणी मेला में पुलिस प्रशासन के द्वारा अत्यधिक भीड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी को देखते हुए रोहतास पुलिस प्रशासन के द्वारा शनिवार से सोमवार तक सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती गुप्ता धाम में की गई है।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु।

कई राज्यों से आते है श्रद्धालु

कांवरियों को किसी भी तरह का परेशानी का सामना ना करना पड़े। कांवरियों को गुप्ता धाम जाने के लिए कैमूर पहाड़ियों से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। गुप्ता धाम पहुंचने के लिए लगभग 5 से 6 रास्ते हैं। जैसे दुर्गावती डैम से अगवानी घाट से पनारी घाट से तारा चंडी के ऊपर से नोहटा के राजघाट से रोहतास किला के फांसी घर वाले रास्ते से वह तुतला भवानी के ऊपर से गुप्ता धाम का रास्ता जाता है।

ज्ञात हो कि गुप्ताधाम में सावन मास में जल डालने बिहार के ही लोग नहीं यूपी और झारखंड के लोग भी आते हैं। झारखंड राज्य के पलामु, गढ़वा तथा उत्तर प्रदेश के चंदौली सोनभद्र जिले के श्रद्धालु भी हजारों की संख्या में प्रत्येक साल पहुंचते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.