Breaking News

विदेश से पटना लौटे तेजस्वी ने बीजेपी पर किया हमला:लैंड फॉर जॉब में चार्जशीट पर बोले-केस में दम नहीं है, हम उनकी सर्जरी करेंगे

विदेश से रविवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना पहुंचे। साथ में लालू यादव भी मौजूद थे। आते ही तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। CBI की चार्जशीट पर पहली बार डिप्टी सीएम ने कहा केस में दम नहीं है। यह कोई पहला चार्जशीट नहीं है। हम लोगों ने जब से भाजपा को भगाया है, तभी से बीजेपी साजिश रच रही है। हम अब बीजेपी की सर्जरी करेंगे।

यह बातें उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर कहीं। RDJ सुप्रीमो लालू प्रसाद भी ब्लड की जांच के लिए दिल्ली गए थे। तेजस्वी के साथ लालू प्रसाद भी पटना आए। बता दें कि 10 जुलाई से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है।

इतने सालों तक एजेंसियां कहां थीं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि इतने सालों से एजेंसियां कहां थी। पहला चार्जशीट 2017 में दर्ज किया गया था। 2017 से अब 2023 हो गया। इतने सालों तक एजेंसियां क्या कर रही ती। यह सब को पता है। बिहार और देश की जनता जानती है। जब-जब हमलोग भाजपा को हराते और भगाते हैं, तब-तब केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर चार्जशीट और रेड करवाती है।

तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना।

तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना।

केस में दम नहीं है

तेजस्वी ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के नेता जब बीजेपी में शामिल हो गए तो भ्रष्टाचारी नहीं रहे। वह राजा हरिश्चंद्र हो गए। इस सब से हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस केस में दम नहीं है। कुछ नहीं होने वाला है। यह केवल टीआरपी के लिए है। बदनाम करने की साजिश हैं। जनता ने हमेशा उनको जवाब दिया है और आगे भी जवाब देगी।

जब सर्जरी करेंगे तो बीजेपी के लोग कहां फेंकाएंगे पता भी नहीं चलेगा

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार मजबूती से चल रही है। ये महागठबंधन बना इसलिए है कि देश के लोकतंत्र को बचाया जाए। देश हित के लिए यह महागठबंधन बना है। देश में विपक्षी दलों को एकजुट किया जा रहा है। पटना में जो बैठक हुई, इसके बाद बीजेपी काफी बेचैन और डर गई है। भाजपा के लोग सबसे ज्यादा लालू प्रसाद से डरते हैं। हम और नीतीश कुमार जानते हैं कि प्रोपगैंडा फैलाया जा रहा है।

भाजपा का मतलब ही बड़का झूठा पार्टी है। महागठबंधन टूटने वाला नहीं है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद लोहिया और कर्पूरी के शिष्य रहे हैं। बीजेपी से डरने वाले नहीं है। हम एकजुट होकर जब सर्जरी करेंगे तो बीजेपी के लोग कहां फेंकाएंगे पता भी नहीं चलेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.