Breaking News

मुजफ्फरपुर में निकली महाकाल की पालकी झांकी:उज्जैन की तर्ज पर निकाली गई यात्रा, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

महाकाल उज्जैन की तर्ज पर मुजफ्फरपुर में निकाली गई महाकाल की पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान पंचाक्षरी मंत्र भी गूंजा।रविवार को महाकाल सेवा दल के शिव भक्तों ने भगवान शिव शंकर की पालकी यात्रा निकाली। सीढ़ी घाट से बोल बम, जय महाकाल, जय भोलेनाथ के जयकारे के साथ बाबा महाकाल उज्जैन के राजस्वरूप श्रीचंद्रमौलेश्वर महादेव की पालकी निकाली गई।

मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया शुभारंभ

पालकी में सवार बाबा का विशेष शृंगार और दिव्यता के दर्शन के साथ-साथ पालकी उठाने का पुण्य लाभ भी लोगों को मिला। शोभायात्रा की शुरुआत कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने आरती कर शोभायात्रा और झांकी का शुभारम्भ किया। साथ में कई गणमान्य लोगों के साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। शोभायात्रा में मुजफ्फरपुर के शिवभक्तों ने भजन की प्रस्तुति दी। महाकाल सेवा दल द्वारा आयोजित सावन महीने में शिव आराधना के साथ-साथ बाबा महाकाल की पालकी के आगमन पर पूरे शहर के भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।बाबा चंद्रमौलेश्वर की भव्य पालकी की जगह-जगह पूजन-आरती की गई। वहीं भक्तों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आपको बताते चलें कि इस वर्ष श्रावणी मेला में दो माह यानी आठ सोमवारी है। सभी सोमवारी को शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी सुविधाएं शिव भक्तों के लिए सुनिश्चित किया गया है। बाबा गरिबस्थान मंदिर को उत्तर बिहार का बाबा धाम भी बोला जाता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.