Breaking News

बाबा गरीबनाथ और दूधनाथ श्रावणी मेले का हुआ उद्घाटन:श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग

रविवार को बाबा गरीबनाथ एवम् दूधनाथ श्रावणी मेले का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शाह जिले के प्रभारी मंत्री जितेंद्र कुमार राय पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव सह गरीब नाथ न्यास समिति के अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह, जिलाधिकारी प्रणव कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन में मौजूद मंत्री और अधिकारी

उद्घाटन में मौजूद मंत्री और अधिकारी

राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की मांग

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद ख्याति प्राप्त स्तोत्र गायक और शंख-डमरू वादक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इनकी प्रस्तुति पर अतिथि मंत्रियों के साथ मंचासीन अतिथियों ने भी जमकर तालियां बटोरी, वहीं श्रोताओं का भी मनमुग्ध हो गया। अपर समाहर्ता संजीव कुमार, एसडीएम पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया। डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने अतिथि मंत्री को मैथिली पाग और माला पहना कर सम्मानित किया। गरीब स्थान मंदिर पुस्तक शिवम, सुंदरम, एसडीएम पूर्वी ज्ञान प्रकाश द्वारा लिखित पुस्तक पर्यावरण सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित और दूधनाथ मंदिर की पुस्तक का लोकार्पण किया गया। गायघाट विधायक निरंजन यादव ने बिहार झारखंड के बंटवारे के बाद बिहार की आस्था गरीब स्थान श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने का मांग किया।।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुढ़नी और बोचहां विधायक ने किया समर्थन

गायघाट विधायक के प्रस्ताव को मीनापुर विधायक मुन्ना यादव, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता और बोचहां विधायक अमर पासवान ने भी समर्थन दिया। विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी आज तक कोई है तो बैधनाथ धाम और उसके बाद गरीब स्थान है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से श्रावणी मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। वहां हर वर्ष उद्घाटन राजस्व मंत्री ही करते हैं, चाहे वह किसी भी दल के हो। उद्घाटन के बाद हर राजस्व मंत्री द्वारा घोषणा की जाती हैं, लेकिन पूरा नहीं किया जाता हैं। उन्होंने राजस्व और भूमि सुधार मंत्री को तंज कसते हुए कहा कि आप मेरे भाई हैं।

कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी

कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी

वरीय अधिकारी भी रहे मौजूद

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बाबा गरीब नाथ मंदिर है। यहां श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी बात की जाएगी। वही पिछले 15 सालों से श्रावणी मेले के उद्घाटन में किए जा रहे घोषणा पूरा नहीं होने पर उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मल्होत्रा से भी बात की। इस बार उद्घाटन करता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री द्वारा श्रावणी मेले को लेकर कोई घोषणा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि घोषणा में कैबिनेट का अप्रूवल चाहिए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में पास होने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी। कला, संस्कृति एवम् युवा विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने बताया कि मेला संस्कृति बचाने का काम करता है।पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव से गरीब स्थान न्यास समिति के अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला में सुविधा बढ़ रही है। काशी विश्वनाथ और वैष्णो देवी के तरह ही गरीब स्थान में दान करने वाले इच्छुक सीधे मंदिर के खाते में दान करेंगे। कांवरियों की सेवा के लिए एक शोक कोई भी व्यक्ति सेवा दल में शामिल हो सकते हैं उन्हें मंदिर की तरफ से सेवादल का टीशर्ट दिया जाएगा। मौके पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एसएसपी राकेश कुमार, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, सिटी एसपी अरविंद प्रसाद सिंह, गरीब स्थान मंदिर के पुजारी विनय पाठक, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, नगर डीएसपी राघव दयाल नगर थानेदार श्रीराम सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.