16 साल बाद शिवहर पहुंचे आनंद मोहन ने बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा है। आनंद मोहन ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी का शीर्ष नेता 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर जाए। अगर आनंद मोहन से डर लग रहा है तो यह डर मुझे अच्छा लगा।
आनंद मोहन ने बिना नाम लिए गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। जेल से रिहा होने के मामले पर सवाल उठाने वालों को आनंद मोहन ने खूब खरी खोटी सुनाई और विरोधियों को खुले मंच से चैलेंज देते हुए कहा जो डर गया, समझो मर गया।
आनंद मोहन ने कहा कि जिससे हम ताल ठोककर लड़ते हैं। किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं।
मैं अपराधी था तो सरकार बचाने के लिए क्यों ली मदद
आनंद मोहन ने कहा कहा जो तिलक, तराजू और तलवार मारो की बात करते थे वह प्रवचन दे रहें हैं। जब आनंद मोहन अपराधी था तो सरकार बचाने के लिए आनंद मोहन की मदद क्यों ली। अपने संबोधन के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि शिकारी आएगा जाल बिछाएगा, लेकिन फंसना नहीं।

शिवहर में समर्थकों ने आनंद मोहन का किया स्वागत।
सोने-चांदी का मुकुट और तलवार देकर स्वागत
पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से रिहा होने के बाद पहली बार शिवहर पहुंचे। उनके समर्थकों ने सोने-चांदी का मुकुट और तलवार देकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम गांधी नगर भवन शिवहर में आयोजित की गई थी।
इस दौरान नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लवली आनंद, पूर्व मंत्री दसई चौधरी, शिवहर राजद विधायक चेतन आनंद ने भी लोगों को संबोधित किया।



Leave a Reply