जीतन राम मांझी के साथ संतोष सुमन की फाइल फोटो।
लैंड फॉर जॉब मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर चार्जशीट दाखिल होने के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि 2017 में इसी तरह की पटकथा लिखी गई थी। उस समय नीतीश कुमार ने समर्थन वापस लिया था। अब जब तेजस्वी यादव पर चार्ज शीट हो गया है, तो अब तेजस्वी यादव से इस्तीफा ले लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम और बिहार के लोग नीतीश कुमार की अंतरात्मा को देखना चाहते हैं। अगर वे अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुनते हैं और तेजस्वी यादव को बर्खास्त नहीं करते हैं तो हम मानेंगे कि जंगलराज को खत्म करने वाले नीतीश कुमार खत्म हो चुके हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की फाइल फोटो।
‘बीजेपी अगर नीतीश को बुलाती है तो करेंगे स्वागत’
नीतीश कुमार को एनडीए के साथ आना चाहिए क्या? इस सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल करने के लिए तैयार है तो हम लोग स्वागत करेंगे। लेकिन भाजपा ने तो कह दिया है कि उनके लिए दरवाजे बंद हैं। संतोष कुमार ने कहा कि हम लोग बैठक कर रहे हैं और विधान मंडल के मानसून सत्र में सरकार की खामियों को उजागर करेंगे। पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार का विरोध करेगा।

मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता दिलाते संतोष सुमन।
‘महागठबंधन में दम नहीं’
जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जदयू के जिला स्तर के कई नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। जीतन राम मांझी के पुत्र और पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन का स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। संतोष सुमन ने मंत्री रत्नेश सदा द्वारा मंत्री काल की जांच करने के बाबत कहा कि जितने लोग आज तक मंत्री बने हैं सभी के कार्यकाल की जांच होनी चाहिए। मुझे पता नहीं मंत्री ने इस तरह का बयान क्यों दिया है। कहा कि हमारे साथ लगातार अन्य पार्टी के लोग जुड़ रहे हैं। इसी से उन लोगों को आपत्ति थी और वे लोग चाहते थे कि हम पार्टी का विलय जेडीयू में कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने वालों की जीत हमेशा होती है। कहा कि महागठबंधन में जेडीयू और आरजेडी के कई बड़े नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं इससे साफ है कि महागठबंधन में कोई दम नहीं बचा है।



Leave a Reply