Breaking News

गर्लफ्रेंड ने पहले बनाया संबंध, फिर ह’त्या की:पूर्णिया में 10 दिन बाद जाकर हडि्डयां चुनकर जलाईं

पूर्णिया में एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी (27) की हत्या कर दी। प्रेमी उसे गंदे फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। वो परेशान हो गई थी। प्रेमिका ने इस बार फाइनल सेटेलमेंट के लिए बुलाया था। फाइनल सेटलमेंट के लिए प्रेमी की डिमांड थी कि इससे पहले तुम्हें मेरे साथ संबंध बनाना होगा।

प्रेमिका पहुंची, संबंध भी बने, लेकिन इसके बाद प्रकाश मंडल अपनी बात से मुकर गया। वो उसे फोटो नहीं लौटा रहा था। प्रेमिका ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवर डोज देकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शाम में प्रेमिका एक शादी में भी शामिल भी हुई। 10 दिन बाद उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। 26 जून को वो वहां पहुंची जहां प्रकाश का शव पड़ा था। उसने प्रकाश की बॉडी और उसके सामान को जला दिया।

प्रेमी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था।

प्रेमी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल 16 जून को जिले के सदर थाने में एक व्यक्ति ने अपने भांजे की गुमशुदी का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की, जिसमें पता चला कि युवक की गर्लफ्रेंड ने पहले हत्या की फिर 10 दिन बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया।

हत्या से पहले शारीरिक संबंध बनाया फिर बेहोशी का इंजेक्शन देकर मार डाला

प्रेमिका ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि प्रकाश ने उसकी अश्लील फोटो फोन में ले रखी थी। जिसे उसने दो बार वायरल किया। फोटो देने के नाम पर वह उसे बार-बार ब्लैकमेल किया करता था। लड़की ने बताया कि बहुत कहने पर प्रकाश फोटो देने के लिए तैयार हो गया, लेकिन उसने ऐसा करने से पहले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.