Breaking News

DMCH में जलजमाव, 5 दिन के लिए क्लास सस्पेंड:हॉस्टल के स्टूडेंट्स को भेजा जा रहा है घर

दरभंगा में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में जलजमाव हो गया है। वहीं जलजमाव के कारण काॅलेज प्रशासन ने 5 दिनों के लिए बंद कर क्लास को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के छात्रों से कहा गया है कि जिनके हॉस्टल में पानी प्रवेश कर गया है वो घर जा सकते हैं।

कॉलेज में घुसा बारिश का पानी

कॉलेज में घुसा बारिश का पानी

प्रिंसिपल चेंबर तक पहुंचा पानी

दरअसल जलजमाव के कारण काॅलेज परिसर में आने जाने में लोगो को काफी परेशानी हो रही है। कालेज के कर्मी फाईल और महत्वपूर्ण उपकरणों को ऊंची जगहों पर रखने में जुटे हैं। पानी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल चेंबर तक पहुंच गया है। इसको लेकर कालेज के प्रिंसिपल के एन मिश्रा ने जिला प्रशासन और नगर निगम से पानी निकासी के लिए गुहार लगाई है।

क्या बोले DMCH के प्रिंसिपल

वहीं DMC के प्रिंसिपल डॉ केएन मिश्रा ने बताया कि बुधवार को काफी बारिश होने के कारण पूरे परिसर में जलजमाव हो गया है। हम चाहते हैं कि काम सुचारू ढंग से चले। होस्टल और मेस में पानी घुस जाने के कारण छात्रों की मांग पर, पांच दिनों के लिए क्लास को सस्पेंड कर दिया गया है। अगर स्थिति सामान्य हो जाए, तो सोमवार से क्लास शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने आने वाले मरीजों से कहा है कि जलजमाव से आने थोड़ी समस्या होगी, लेकिन इलाज में कोई समस्या नहीं होने देंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.