जिले के भपटियाही थाना इलाके में झाझा के पास एनएच 57 पर सड़क क्रॉस कर रहे एक 45 साल के मजदूर को पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के कांटी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर छह निवासी कैलाश राम के रूप में हुई है। इधर, मौत की खबर सुनकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैलाश के बेटे राजन कुमार ने बताया कि मेरे पिता बीते 3 महीनों से सुपौल के कमलदाहा झाझा के पास निर्माणाधीन लक्ष्मीकांत पेट्रोल पंप पर मजदूरी करते थे।

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
निर्माणाधीन लक्ष्मीकांत पेट्रोल पंप के मुंशी राजकुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह एनएच 57 पर सड़क पार कर करने के दौरान दरभंगा की तरफ से आ रहे एक पिकअप गाड़ी ने ठोकर मार दी।वाहन राघोपुर की तरफ चला गया। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही में ले जाया गया। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस।
राजन कुमार ने बताया कि पिता 15 दिन पहले ही घर से यह कह कर गए थे की 14 दिन बाद मजदूरी कर वापस लौट आऊंगा। अब उनकी मौत की सूचना मिल रही है। वहां के मुंशी ने फोन कर जानकारी दी है।
इधर, भपटियाही थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक 45 वर्षीय मजदूर की सड़क हादसे में मौत हुई है।मामले में कांड अंकित कर कार्रवाई की जा रही है



Comment here