Breaking News

नेपाल में बारिश के कारण कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि, बाढ़ का खतरा बढ़ा

मधुबनी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. नेपाल और तराई इलाकों में हो रही बारिश के कारण एक बार फिर जयनगर में कमला नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मूसलाधार बारिश के कारण जिले की नदियां उफान पर हैं. कमला बलान नदी झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के बीच बसे एक दर्जन से अधिक गांव के लोग डरे-सहमे हैं. तटबंध पर दबाब बढ़ता जा रहा है. कमला बलान नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के बीच बसे गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मधवापुर, बुलानंशेर, नवटौली, भदुआर, इस्लामपुर और बेला समेत कई गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि होने और मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों तक जिले समेत नेपाल के तराई इलाकों में बारिश होने की जारी चेतावनी के कारण एक बार फिर इलाके के लोगों को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है. लोग कमला नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को जानने के लिए बेचैन होने लगे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.