राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले विपक्षी एकता की बैठक निश्चित रूप से शामिल होने की बात कही. उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता को देखकर नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं. बीजेपी के नेता ऊलजुल बयान बाजी कर रहे हैं. विपक्षी एकता ऐसी हुई है कि इस बार नरेंद्र मोदी सरकार को गद्दी से उतरना है. अब हम फिट हो गए हैं.
लालू यादव ने फिर से दोहराया कि इस बार नरेंद्र मोदी को गद्दी से बाहर करना है और उसको लेकर जो काम करना है वह हम लगातार करते रहेंगे. विपक्षी एकता की बैठक में भी हम बेंगलुरु जाएंगे हमें उम्मीद है कि विपक्ष के जो लोग हैं एकजुट होंगे और नरेंद्र मोदी को गद्दी से उतारेंगे.
जब उनसे सवाल किया गया की तेजस्वी यादव पर चार्जशीट हो गया है तो उन्होंने कहा कि कितना भी चार्जशीट हो जाए कोई बात नहीं है. हम ऐसे चार्जशीट को नजरअंदाज करते हैं. तेजस्वी यादव को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. आप लोग खुद से कुछ चलाइए कोई फर्क नहीं पड़ेगा.



Comment here