दरभंगा के शंकर लोहार से सिसौनी हो रहे पथ निर्माण के बीच कोणी घाट के पास निर्माणाधीन पुल का निर्माण अचानक कमला बलान में बाढ़ का पानी आ जाने से रुक गया है। इस जगह पर पूर्व से निर्मित पुल को सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा तोड़ दिया गया था।
लोगों के आवाजाही के लिए एक डायवर्सन का निर्माण किया गया था जो डायवर्सन बीती रात नदी की तेज धार में बह गया जिसके बाद वहां का आवागमन ठप हो गया है लोगों को 200 मीटर की दूरी तय करने के लिए अब 8 से 10 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। क्योंकि यहां पर अभी तक कोई सरकारी व्यवस्था या कंपनी की तरफ से कोई भी अल्टरनेटिव नहीं तैयार किया गया है।
लोगों का कहना है कि डायवर्सन के नीचे पानी के बहाव के लिए सीमेंट की बनी दो पाइपों को रखा गया था जिसे कंपनी ने जेसीबी से हटवा लिया जिससे यहां का डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया अगर वह ना हटाया जाता तो डायवर्सन जस का तस बना रहता वही कंपनी का कहना है कि अचानक से उनकी लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है और वहां पर अधिक नुकसान ना हो इसके लिए सीमेंट के पाइप को हटाया गया था।

जान जोखिम में डाल कर जाते लोग।
76 लाख रुपए से निर्मित होने वाली है सड़क की जिम्मेदारी भारतीय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दी थी यह टेंडर 2021 में हुआ था जिसका पूरा करने का समय 2024 के मार्च तक दिया गया है।
इस पुल निर्माण के मुंशी मणि भूषण कुमार ने बताया कि अचानक दो-तीन दिनों से पानी बढ़ने लगा था और अचानक बुधवार की रात 7:00 बजे तेज रफ्तार पानी की धार ने इसे तोड़ दिया आगे उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण जून 2022 से किया जा रहा है उन्होंने पुल निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां है हेवी लोडेड पुल का निर्माण करना है यह टोटल ब्रिज की लंबाई 54 मीटर की है और एक पिलर बनाने में 73 फीट 22 मीटर नीचे खुदाई करना पड़ता है उसके बाद नीचे वेल केप बनाना पड़ता है।



Comment here