Breaking News

1 रुपए की चॉकलेट के लिए 9 घंटे पीटा:समस्तीपुर में रस्सी से बांधे-हाथ पैर; गाड़ी धोने वाली मशीन से डालता रहा पानी

समस्तीपुर में 1 रुपए की चॉकलेट के लिए 16 साल के नाबालिग को 9 घंटे तक पीटा गया। चॉकलेट चोरी के आरोप में दुकानदार और उसके बेटे ने हाथ-पैर बांधकर पूरे गांव वालों के सामने उसकी पिटाई की। इतने से मन नहीं भरा तो वो गाड़ी साफ करने वाली प्रेशर मशीन लेकर आया और उसके मुंह पर प्रेशर से पानी मारता रहा।

इस दौरान बच्चा रो-रोकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। घटना मंगलवार की है। मामला सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माहे गांव का है। अब इसका वीडियो सामने आया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

समस्तीपुर में 1 रुपए की चॉकलेट के लिए 16 साल के नाबालिग को 9 घंटे तक पीटा गया।

समस्तीपुर में 1 रुपए की चॉकलेट के लिए 16 साल के नाबालिग को 9 घंटे तक पीटा गया।

पंचायत के मुखिया भी देखते रहा किशोर की पिटाई

पीड़ित नाबालिग ने बताया कि वो दुकान पर पान मसाला खरीदने गया था। इसी दौरान दुकानदार मोती शाह ने चॉकलेट चोरी का आरोप लगाते हुए रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और पानी प्रेशर मशीन से पानी डालने लगा। बीच-बीच में लाठी डंडे से भी मारता रहा। आस पास बहुत सारे लोग मौजूद थे, लेकिन सभी देखते रहे।

पीड़िता ने कहा कि पंचायत के मुखिया दिलीप सिंह भी वहां मौजूद थे। वह बचाने के बदले बार-बार कहते रहे कि किडनी निकालकर बेच दो। पुलिस मुझे दुकानदार के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई। फिर कुछ ही देर बाद हमें घर भेज दिया। फिर रात्रि करीब 1 बजे हमारे घर पर पुलिस आई और हमें थाना ले गई। जहां पुलिस की ओर से लिखित शिकायत पर अंगूठे का निशान लिया।

बता दें कि गांव वालों में से किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे छुड़वाया और अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज के बाद पुलिस ने बच्चे को घर छोड़ दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.