Breaking News

बक्सर में हर घंटे 0.5 सेमी बढ़ रही गंगा:खतरे के निशान से अभी भी 9.33 मीटर नीचे, लेकिन लोगों की चिंता बढ़ी

बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता देखकर तटवर्ती इलाके के लोग दहशत में हैं। गुरुवार की सुबह नदी का जलस्तर दो घंटे में 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। 2 दिन पहले नदी की रफ्तार काफी धीमी थी। 3 घंटे में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी गई थी। लेकिन बुधवार से जलस्तर की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है।

गुरुवार की सुबह 10 बजे तक बक्सर में गंगा का जलस्तर 50.65 मीटर पर पहुंच गया है। बक्सर में चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर तथा खतरे का निशान 60.32 मीटर पर बना हुआ है। हालांकि गंगा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन बढ़ने की गति से तटवर्ती लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई है।

नदी की रफ्तार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

नदी की रफ्तार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

गंगा नदी का पानी पूरी तरह से मिट्टी के रंग जैसा हो गया है। हालांकि गंगा अभी अपने पाट में ही बह रही है। इसकी सहायक ठोरा और कर्मनाशा नदी की पेटी भी नहीं भरी है।

केंद्रीय जल आयोग के जूनियर इंजीनियर प्रशांत चौरसिया ने बताया कि 2 दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी की रफ्तार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लेकिन अभी चिंता की बात नहीं है। खतरे के निशान से जलस्तर काफी नीचे है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.