Breaking News

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में बवाल:अधिकतर संबद्ध डिग्री कॉलेजों में शासी निकाय नहीं, संघ ने मोर्चा खोला

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कई संबद्ध डिग्री काॅलेजाें में शासी निकाय नहीं हाेने से वहां वित्तीय संकट है। इसे लेकर राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने अब माेर्चा खाेल दिया है। संघ के नेताओ ने रविवार काे कुलपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन साैंपा। कहा कि शासी निकाय या तदर्थ समिति का गठन नहीं हाेने से अराजकता की स्थिति है। शिक्षक-कर्मचारियाें का एक साल से वेतन बंद है। काॅलेज में विकास के काम अवरुद्ध हैं। अक्षयवट महाविद्यालय महुआ वैशाली, एमएनएम कॉलेज बेतिया समेत अन्य काॅलेजाें में आंतरिक स्राेत से 70 प्रतिशत राशि का भुगतान नहीं हाे रहा है।

जबकि, सरकार का इस संबंध में स्पष्ट आदेश है। विवि की जिम्मेदारी बनती है कि काॅलेजाें काे इस संबंध में निर्देश देकर सरकार के आदेश का पालन कराना चाहिए। कई संबद्ध काॅलेजाें में शिक्षक, कर्मचारियों का ईपीएफ खाता अब तक नहीं खुला है। महाविद्यालय स्तर पर कल्याण कोष का गठन भी नहीं है। इस कारण अवकाशप्राप्त हाेने पर सेवांत लाभ की व्यवस्था नहीं है। संघ के प्रांत सचिव डाॅ. सुनील कुमार ने कर्मचारियों के ईपीएफ खाता खोलने, कल्याण कोष गठन करने, सेवांत लाभ की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.