Breaking News

जीपैट की परीक्षा का परिणाम जारी:एमआईटी की मृदुला बनीं बिहार टॉपर, राष्ट्रीय स्तर पर 34वीं रैंक

जीपैट यानी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट में एमआईटी की छात्रा मृदुला कुमारी बिहार टॉपर बनी हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर 34वीं रैंक मिली है। एनटीए की ओर से एनटीए के नतीजे जारी किए गए हैं। एमआईटी में संचालित बी फॉर्मेसी कोर्स से इस परीक्षा में कुल 25 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिनमें 19 सफल हुए हैं। परीक्षा के लिए पूरे देश से 68239 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें 62275 ने परीक्षा दी। देश के 116 शहरों में 221 सेंटरों पर सीबीटी मोड में परीक्षा हुई थी।

एमआईटी के प्राचार्य डॉ सीबी महतो ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। एमआईटी के इन छात्र-छात्राओं को मिली सफलता : अनुराधा, इफ्तेखार आलम, आकांक्षा, रत्निता, शिवानी कुमारी, आकृति सिंह, चंदन प्रसाद, शालिनी कुमारी, खुशबू, अविनाश राज, रौशन कुमार, रितुराज आनंद, मो शहबाज आलम, रंजना कुमारी, आदित्य कुमार व जाह्नवी, मनीष कुमार और संगीता कुमारी।

स्कोर के आधार पर एम फॉर्म में नामांकन लेते हैं स्टूडेंट्स

जीपैट के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स एम फॉर्म कोर्स में नामांकन लेते हैं। स्कोर की वैधता तीन वर्ष तक होती है। जीपैट की परीक्षा 3 घंटे की होती है। इसमें कुल 125 सवाल पूछे जाते हैं। एक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं। 500 अंकों की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। एनटीए की ओर से 2019 से जीपैट का आयोजन कराया जा रहा है। इसके पहले एआईसीटीई परीक्षा का आयाेजन कराती थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.