Breaking News

बरौनी- लखनऊ एक्सप्रेस से हथियारों का जखीरा बरामद:गोरखपुर से मुंगेर जा रहा था हथियार

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने हथियारों के बड़े जखीरा को बरामद किया है। सभी अर्धनिर्मित है। इसके अलावा, दो अपराधियो को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई हाजीपुर जंक्शन पर की गई है। दोनों से पूछताछ की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना के पुरानी गंज निवासी सोनू अग्रवाल व उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ थाना के हुसैनाबाद निवासी मो आरिफ उर्फ गोलू अशरफ को पकड़ा गया। सोनू के बैग में 21 पीस अर्धनिर्मित लोहा का पिस्टल बॉडी और 21 पीस लोहा का बैरल बरामद किया गया है। इसको लेकर रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि हाजीपुर जंक्शन से सोनू को छापेमारी कर पकड़ा गया है। हाजीपुर में टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान सोनू पकड़ा गया। उसके पास से अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया। वह लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस में था। उससे हाजीपुर रेल थाने पर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने गोलू का नाम बताया। जिसके बाद गोलू को गिरफ्तार किया गया। दोनों से थाने पर पूछताछ की गई है।

जब्त हथियार

जब्त हथियार

पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से जुड़ रहे तार, सीवान के रास्ते जा रहे थे मुंगेर

पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सभी हथियार मुंगेर जा रहे थे। वहां पर इसे फिनिश करना था। ताकि, यह और बेहतर दिखे। वहां से दूसरे जगह जाता। लेकिन, इससे पहले ही पकड़े गए। बताया गया की इनके गिरोह अंतरराज्यीय है। इनका तार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य दूसरे राज्य में फैला है। इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगो के बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है की यह हथियार कहा की बनी है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके। पूछताछ में इन्होंने एक व्यक्ति का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.