Breaking News

प्रमोद ह’त्याकांड मामले में प्रेमिका सहित 6 पर FIR दर्ज:खाना खाने के बाद कर दी थी ह’त्या

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर में युवक प्रमोद महतो (23) की हत्या मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मृतक की मां मकेश्वरी देवी ने के बयान पर करजा थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमे बताया गया हैं कि 30 जून की रात्रि नौ बजे लालू महतो, रूपेश कुमार ने घर से खाना खाने के लिए बुलाकर ले गया। घर नहीं लौटने पर जाकर देखा तो छठु महतो, सुकुल महतो, सुरेंद्र महतो, मच्छु महतो सभी के साथ मेरे पुत्र बैठकर खाना खा रहा था। वहीं सीमा देवी खाना खिला रही थी, जिसके बाद पुत्र को खाना खाकर घर आने के लिए बोलकर आ गयी।

दफना दिया था शव

वहीं देर रात 11 बजे तक घर नही लौटा तो लालू महतो के घर जाकर पूछा तो उसके द्वारा घर जाने की बात कहा गया। काफी खोजबीन की गई। खोजबीन के क्रम में पता चला कि उक्त सभी व्यक्ति ने साजिश के तहत मिलकर मेरे पुत्र की हत्या कर दिया गया है। हत्या कर लालू महतो के घर के पीछे मिट्टी में दफना दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गयी है। सरेंडर की हुई महिला सीमा देवी और उसके ससुर छठु महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी हो कि प्रेम प्रसंग में शुक्रवार की देर रात महिला और उसके पति द्वारा मिलकर उक्त युवक को बुलाकर हत्या कर दिया गया था। उसके गले पर जख्म के निशान थे। सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने शव को आरोपी के घर के पीछे के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसके बाद महिला ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण की थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.