Breaking News

बगहा के घर में मिला अजगर..बच्चों ने मचाई चीख:घर से भागकर मुर्गी फार्म में छिपकर बैठ गया

बरसात की शुरुआत हो गई है। ऐसे में बारिश के कारण जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र की तरफ मूव करने लगे हैं। इसमें ज्यादातर सांप अपने बचाव और भूख मिटाने के लिए रिहायशी क्षेत्र के घरों में पहुंच रहे हैं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर एक भारी-भरकम अजगर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच आया। अजगर लव-कुश घाट निवासी दिलीप कुमार के घर में घुसा था। अजगर पर जैसे ही बच्चों की नजर पड़ी चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

बच्चे शोर मचाने लगे। इसी बीच अजगर उनके घर से निकलकर बगल के मुर्गी फार्म के लिए रखे दाना और सामान के अंदर जाकर छिप गया। घरवालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घंटों मशक्कत करने के बाद अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

स्नेक कैचर शंकर ने बताया कि अजगर को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में छोड़ा जाएगा। शंकर ने बताया कि अजगर जहरीला सांप नहीं है, लेकिन छोटे बच्चों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। ज्यादातर अजगर भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकलते हैं। ऐसे में छोटे जानवर और बच्चों पर खतरा बन सकते हैं।

बताया जा रहा है कि जंगल में पानी भरने के कारण अजगर को भोजन नहीं मिल पाया है। अजगर पानी से बचने और भोजन की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा था। बता दें कि 5 दिन पहले एक भारी-भरकम अजगर वाल्मीकि नगर थाना के अंदर घुस घुस कर बैठ गया था। जिसे काफी मशक्कत का रेस्क्यू किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.