Breaking News

कैमूर में वज्रपात से युवक की मौत:खेत में जाने के दौरान गिरा ठनका, मौके पर गई जान

कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में खेत में जा रहा युवक अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के कमला बिंद का 21 वर्षीय बेटा कृष्ण प्रसाद बताया जा रहा। जिले में आज रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बीच युवक अपने सोनबरसा गांव के खेतों की तरफ जा रहा था।

खेत में जाने के दौरान गिरा ठनका

उस समय हल्की-हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। तभी तेज आवाज के साथ ठनका युवक पर जा गिरा। जिससे घटनास्थल पर ही वह गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने युवक को उपचार के लिए निजी क्लिनिक ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद समाजसेवी सहित ग्रामीण भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक का दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।

लोगों ने घटना की सूचना नुआंव थाना प्रभारी सोहेल अहमद और नुआंव अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद को दिया गया। दोनों लोग घटनास्थल और पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भेज दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.