Breaking News

पटना के बिहटा में वर्जपात से वार्ड सदस्य की मौ’त:घटना के समय गांव में हीं थे मौजूद, परिजनों में कोहराम मचा

बिहटा में रविवार को शाम अचानक आई तेज गर्जन के साथ बारिश में बिहटा में वज्रपात से एक वार्ड सदस्य की मौत हो गई। मृतक वार्ड सदस्य की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के बसौढा गांव निवासी सीताराम सिंह का पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ कारु सिंह 35 वर्ष सह वार्ड सदस्य के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक गांव में ही ग्रामीणों से मिल जुल रहा था। जो शाम को अचानक आई तेज गर्जन बारिश में वज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। जिन्हें ग्रामीण व परिजनों ने आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

साथ ही बताया जाता है कि वार्ड सदस्य के रूप में बेहतर कार्य कर रहा था। पंचायत के मुखिया राम अवधेश प्रसाद ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से पंचायत के ही वार्ड नं पांच के वार्ड सदस्य की वज्रपात से मौत हो गई है।

नेउरा थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वज्रपात की चपेट में आने से एक वार्ड सदस्य की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही आगे की कर्रवाई किया जा रहा है।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.