मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है। प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है। चर्चा है कि पार्टी के दौरान अपराधियों ने राजीव को गोली मारी है।


अस्पताल पहुंचे परिजन।
रविवार को जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी स्वर्गीय राम सागर सिंह के 52 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सिंह मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर में एक निर्माणाधीन मकान में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। वो पेशे से प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पीठ के पीछे बाएं तरफ लगी गई है।
आनन फानन में उन्हें काजी इंडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। हालत को नाजुक देखते हुए राजीव को पटना रेफर कर दिया गया है।
बता दे कि घायल राजीव कुमार सिंह मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र के भरवारी गांव के रहने वाले हैं। बीते कई सालों से परिवार के साथ सदर थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास में रहते हैं। यही रहकर प्रोपर्टी खरीद बिक्री का काम करते हैं।

अस्पताल में इलाजरत राजीव।
राजीव सिंह कि पत्नी वंदना देवी ने बताया कि फोन पर जानकारी दी गई कि राजीव को गोली मार दी गई है। उसके बाद हमलोग अस्पताल गए। राजीव के साथ में एक और व्यक्ति था। वो भी घायल है। उसने बताया कि गोली मारने वाले को वो जानता है लेकिन इसके बारे में बाद बात करेगा।
डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके और पहुंच कर सभी एंगल से छानबीन कर रही है। वहीं सदर थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वो मनियारी और सदर के सीमावर्ती इलाके में वाहन जांच कर रहे थे। इसी बीच घटना कि जानकारी उनको मिली। जिसके बाद वो दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के दौरान वहां से एक टूटा हुआ चश्मा और एक बाइक भी मिली है। साथ ही जमीन पर कई जगहों पर खून के निशान मिले हैं। घायल का बयान दर्ज करने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



Leave a Reply