Breaking News

बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन डूबे:सात दोस्त साथ में गए थे, एक का मिला शव, दो की तलाश जारी

मोतिहारी में नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। जिसमें एक की नदी में डूबने से मौत हो गई। दो की तलाश जारी है। घटना रविवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के टिकुलिया स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे जमला से टैंपो पर सावर हो कर सात दोस्त नदी किनारे फोटो लेने के लिए गए थे। इसी बीच साहिल, चांद और पीयूष नदी में नहाने चला गया, इस दौरान तीनों डूबने लगे, तीनों को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। इससे बाद आसपास के लोग दौड़ कर आए और तीनों को नदी से निकालने में जुट गए है। इस दौरान 12 वर्षीय साहिल का शव बरामद हो गया, जबकि 12 वर्षीय चांद और 12 वर्षीय पीयूष की तलाश की जा रही है।

नदी में घटना के बाद लगी भीड़।

नदी में घटना के बाद लगी भीड़।

जमला रोड निवासी 12 वर्षीय साहिल, 12 वर्षीय गोलू, 12 वर्षीय छोटू, 12 वर्षीय चांद, 12 वर्षीय पीयूष और 8 वर्षीय जिगर सभी जमला रोड से ऑटो चालक सूरज कुमार के साथ उसी के ऑटो पर सवार होकर टिकुलिया ढाब टोला वार्ड नंबर चार में दोस्त सत्यम व पंच मंदिर निवासी गोलू के साथ घूमने गए थे। घूमने के क्रम में जब शाम होने लगी और घर लौटने का वक्त हुआ तो सभी टिकुलिया स्थित बूढ़ी गंडक में नहाने लगे। इस बीच जमला रोड निवासी साहिल, पीयूष और चांद नदी में नहाने लगा, इस बीच तीनों नदी के गहरे पानी में डूबने लगे तो ऑटो में बैठे अन्य बच्चों ने शोर मचाना, और पुलिस को सूचना दी। सूचना मुफस्सिल पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शुरू की। इस क्रम में साहिल का शव मिल गया, जबकि दो अन्य बच्चों की खोज की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.