दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस 15 किलोमीटर टूटे पहिए पर दौड़ती रही। यात्रियों ने सूझबूझ दिखते हुए चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकी। इससे बड़ा रेल हादसा टल गया। अभी ट्रेन मुजफ्फपुर-हाजीपुर के बीच स्थित भगवानपुर स्टेशन के आगे 4 घंटे से रुकी हुई है।
यात्रियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर से शाम 5:36 बजे ट्रेन खुली थी। वहीं से धीरे-धीरे अजीब सी आवाज आने लगी थी। गोरौल स्टेशन से गाड़ी आगे बढ़ी तो ट्रेन की स्पीड के साथ आवाज अधिक होने लगी। भगवानपुर स्टेशन पर शाम 5:52 बजे ट्रेन रुकी। उतरकर देखा तो पहिया टूटा दिखा।
यात्री इसकी सूचना गार्ड को देने जा रहे थे…तभी ट्रेन खुल गई। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिर यात्रियों ने अपनी सूझबूझ से चेन पुलिंग की और घटना की जानकारी लोको पायलट को दी। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पहिए को ठीक करने में जुटे गए हैं। ट्रेन अभी भी वहीं रुकी हुई है।

घटना की जानकारी देते यात्री।
एस- 11 की बोगी टूटी थी
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के भगवानपुर स्टेशन पर रुकते ही हम सभी आवाज कहां से आ रही थी यह देखने लगे। कुछ देर बाद एस-11 बोगी का एक पहिया टूटा दिखा। पहिया बुरी तरह से टूटा था। वहीं से आवाज आ रही थी। इसी की सूचना देने के लिए गार्ड को जा रहे थे। तभी गाड़ी खुल गई।



Leave a Reply