Breaking News

जमुई में वज्रपात से दो की मौत:दो अलग-अलग जगहों पर गिरा ठनका, एक घायल

जमुई जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरटांड गांव में घटी जहां वज्रपात की चपेट में आने से प्रमोद दास का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार की मौत हो गई।

दूसरी घटना गरही थाना क्षेत्र के हरखार पंचायत अंतर्गत दीपाकरहर गांव निवासी बुधन टुडू की 40 वर्षीय पत्नी रुपया मरांडी के रूप में की गई है। घायल की पहचान तालों हेंब्रम के रूप में की गई है। दोनों महिला रविवार की शाम घूमने के लिए गांव स्थित नदी की ओर गई थी।

तभी अचानक तेज बरसात के साथ वज्रपात हो गई। जिसकी चपेट में आने से दोनों झुलस गई। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जमुई के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां रुपया मरांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल तालों का इलाज किया जा रहा है। रविवार को जिले में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं।

मृतका रुपया मरांडी की फाइल फोटो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.