Breaking News

पटना दानापुर दियारा पीपापुल कल से बंद:गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण फैसला, दियारा के सात पंचायत नांव के सहारे

दानापुर गंगा के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार को दियारा का लाइफ लाइन कहे जाने वाला पीपा पुल खोल दिया जायेगा। जिसके बाद दियारा के सात पंचायतों के लोगों के पास आवागमन के लिए सिर्फ और सिर्फ नाव का ही सहारा रह जायेगा। पीपा पुल के खुलने से दियारा के सात पंचायतों का संपर्क दानापुर शहर से पूरी तरह से भंग हो जायेगा।

इस बाबत संवेदक बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड विभाग द्वारा 15 जून के बाद पुल खोलने का आदेश दिया गया था। परंतु गंगा के जलस्तर में वृद्धि नही होने के कारण पुल नही खोला गया था। उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए पीपा पुल को सोमवार से खोल दिया जायेगा। पुल खुलने से दियारा के विकास समेत आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जायेगा।

पुल खुल जाने के बाद दियारे के सात पंचायतों के लोगों को अब नाव के सहारे गंगा पार कर आवागमन करना पडेगा। पुल खुलने से सबसे ज्यादा गर्भवती महिला, बीमार लोगों समेत वृद्ध को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। बता दें कि लाखों की आबादी अब गंगा नदी में नाव से एक घंटे में महज 3 किमी की यात्रा कर पाएंगे।

राजधानी से महज 10 किमी की दूरी पर बसे सात पंचायत के लोगों को आज भी अपने गांव जाने -आने के लिए गंगा नदी को पार करते हैं। प्रत्येक साल पुल जोडने में विभाग द्वारा करीब 1 करोड 67 लाख खर्च करने के बाद दियारा के सात पंचायतों के लोगों को छह से सात माह पुल से आवागमन की सुविधा दे पाता है। बाकी बरसात में नाव के सहारे आवागमन किया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.