Breaking News

कोर्ट में ज्वानिंग लेटर लेने आया युवक गिरफ्तार:सहारनपुर में चतुर्थ श्रेणी परीक्षा में दूसरे युवक के स्थान पर बैठकर दी थी परीक्षा

सहारनपुर पुलिस ने ज्वाइनिंग करने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने सहारनपुर में रहने वाले युवक के स्थान पर कोर्ट में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के लिए परीक्षा दी थी। आरोपी कोर्ट में ज्वाइनिंग लेटर लेने आया था। आरोपी ने परीक्षा में पास हुए युवक के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगा रखी थी। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। वरिष्ठ सहायक प्रशासनिक कार्यालय जज द्वारा मुकदमा थाना सदर बाजार में दर्ज कराया गया।

कागजों में था गड़बड़
बिहारी के जिला हाजीपुर के रहने वाला अमित कुमार कोर्ट में चतुर्थ कर्मचारी पद की ज्वाइनिंग का लेटर लेने के लिए आया। वरिष्ठ सहायक प्रशासनिक कार्यालय जज मधुकर शर्मा ने कागजात की जांच की। जिस पर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से फर्जी प्रमाण पत्र भी बरामद हुए है।

फर्जी कागजात लगाकर दी थी परीक्षा
वरिष्ठ सहायक प्रशासनिक कार्यालय जज मधुकर शर्मा द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया, बिहार के रहने वाले अमित कुमार ने सहारनपुर के रहने वाले अरुण कुमार की चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा कुछ दिन पहले दी थी। यह परीक्षा हाई कोट इलाहाबाद द्वारा कराई गई थी। अभ्यर्थी अरुण कुमार की परीक्षा अमित कुमार ने उसके स्थान पर बैठकर दी थी। आधार कार्ड में भी अपना फोटो लगाया था। जिसका ज्वाइनिंग लेटर लेने के लिए आरोपी युवक पहुंचा था।

एग्जाम पास कराने का दो लाख में लिया था ठेका
पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित कुमार ने बताया, वह बिहार का रहने वाला है। वह एक शादी में गया था। जहां पर उसकी मुलाकात अरुण कुमार से हुई थी। उसी दौरान कोर्ट में भर्ती निकली हुई थी। अरुण ने मुझे परीक्षा में पास कराने की बात कही। जिसके बाद अमित कुमार ने दो लाख रुपए में एग्जाम पास कराने का ठेका ले लिया।

अरुण के नाम से परीक्षा दी। परीक्षा पास होने के बाद वह सहारनपुर में ज्वाइनिंग लेटर लेने के लिए आया था। लेकिन कागजों में झोल देखकर उसे पहचान लिया गया। अरुण के आधार कार्ड पर अमित ने अपना फोटो लगा रखा था।

इंस्पेक्टर रमेश चंद का कहना है, एक युवक कोर्ट में फर्जी तरीके से ज्वाइनिंग लेटर लेने के लिए आया था। जज को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने सहारनपुर के एक युवक के स्थान पर चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजा जा रहा है। दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.