Breaking News

सुपौल में SSB ​​​​​​​जवानों ने नेपाली महिला को किया गिरफ्तार:तस्करी के आरोप में पकड़ा, लाखों का सामान बरामद

सुपौल जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 45 में बटालियन के जवानों ने शैलेशपुर सीमा चौकी से अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जा रहे प्रतिबंधित सामान के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। 45 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट रूपेश शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी।

सीमा स्तंभ संख्या 205 /06 के क्षेत्र से भारत से नेपाल की तरफ सामान की तस्करी होने वाली है। जिसे रोकने के लिए एक विशेष गश्त दल का गठन किया गया। मुख्य आरक्षी गुंजन कुमार के नेतृत्व में सामान्य आरक्षी मनपाल सिंह तथा तीन अन्य का गश्त दल ने चिह्नित स्थान पर पहुंचकर मुस्तैदी के साथ तैनात थे। इसी दौरान देखा गया कि एक महिला बोरे में कुछ सामान लिए भारत से नेपाल की तरफ जाने की कोशिश कर रही है।

एसएसबी जवानों की गिरफ्त में महिला।

एसएसबी जवानों की गिरफ्त में महिला।

महिला तस्कर को पकड़ा

प्राप्त सूचना के आधार पर उस महिला को गश्त दल ने घेर लिया और उसकी बोरी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोरी में तंबाकू 27 पैकेट, चप्पल 70 नग, और कई प्रकार के कपड़े प्राप्त हुए। अवैध सामानों की तस्करी करने के मामले में उसे हिरासत में लिया गया। महिला से बरामद सामानों को जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार महिला नेपाल देश के सप्तसरी जिला अंतर्गत हनुमान नगर थाना क्षेत्र के जोगणिया वार्ड नंबर 6 निवासी 30 वर्षीय इन कुमारी मंडल के रूप में पहचान हुई है। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कागजी कार्रवाई के बाद हिरासत में ली गई महिला और जब्त समान को सीमा शुल्क विभाग विभाग भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.