समस्तीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बिहार में स्नातक में नामांकन नहीं लिए जाने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा नगर मंत्री शुभम कुमार के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व परिषद कार्यकर्ताओं का जत्था बिहार सरकार मुर्दाबाद, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नामांकन लेना होगा आदि धारा लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए ओवरब्रिज चौराहा पहुंचा। जहां बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया

जुलूस निकालते कार्यकर्ता
मौके पर विभाग सह संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि तकरीबन दो दशक के बाद भी उच्च शिक्षा की बर्बादी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। जिस प्रकार से बिहार के विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचना की कमी बताकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स को लागू करने पर रोक लगा दिया गया है यह बिहार सरकार की छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। शिक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए क्या वह बिहार के सभी युवाओं को 9 वीं फेल बनाकर ही रखना चाहते हैं। फिर से चरवाहा विद्यालय चालू करना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री को यह भी बताना चाहिए कि बिहार के विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचना की कमी के लिए जिम्मेदार कौन है।



Leave a Reply