Breaking News

पटना में जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त 3 महिलाएं गिरफ्तार:स्टेशन गोलंबर पर देर रात पुलिस ने की छापेमारी

पटना पुलिस ने जिस्मफरोशी की धंधा करने वाली 3 महिलाओं को पटना जंक्शन गोलंबर के पास देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी कोतवाली थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने दी है।

दरअसल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना जंक्शन गोलंबर पर जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल महिलाएं मुसाफिरों को चंगुल में फंसा लेती है। यहां तक की अंधेरे का फायदा उठाकर लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया करते हैं। इसे लेकर कोतवाली पुलिस ने देर रात स्टेशन इलाके में छापेमारी कर 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

बचपन बचाओ समाजसेवी संस्था ने दी थी सूचना

कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बचपन बचाओ समाजसेवी संस्था के द्वारा सूचना दी गई थी कि स्टेशन गोलंबर पर नाबालिगों से देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है, जिसके आधार पर देर रात छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। नाबालिग को शेल्टर होम भेज दिया गया है। और देहव्यापार में संलिप्त सभी महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

पहले भी जेल जा चुकी हैं गिरफ्तार महिलाएं

आपको बता दें कि पटना जंक्शन गोलंबर पर मुसाफिरों से लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस कई आरोपियों को पुर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन इस बार नाबालिग से जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया था, जिसके आधार पर छापेमारी किया गया जहां तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आई महिलाएं पूर्व में भी देह व्यापार मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन गोलंबर इलाके से जेल जा चुकी हैं। फिलहाल सभी गिरफ्तार महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.