Breaking News

शेखपुरा में करंट से महिला की मौ’त:घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा, 2 साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया

शेखपुरा में बुधवार को जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहा गांव में 26 वर्षीय कुमारी ज्योति उर्फ पूजा कुमारी की मौत करंट लगने से हो गई। मृतका डीहा गांव निवासी उमा शंकर महतो की पुत्री थी। मृतका के परिवार वालों ने कहा कि मृतका का ससुराल करंडे थाना क्षेत्र के तियाय गांव में है। जबकि विवाहिता का पति निरंजन महतो कोलकाता में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। एक माह पूर्व मृतका अपने ससुराल से 2 साल की पुत्री के साथ मायके आई थी। घर की सफाई के दौरान करंट से झुलस गई। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

ससुराल और मायका में मातम

पुलिस ने मृतका की लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मायका और ससुराल दोनों जगह मातम का माहौल है। अरियरी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.