Breaking News

यात्री परेशान:जंक्शन पर 6 से 14 घंटे विलंब से पहुंचीं ट्रेनें

विभिन्न रेलखंडाें पर चल रहे मेंटेनेंस व दाेहरीकरण कार्य के कारण साेमवार काे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दाे दर्जन से अधिक ट्रेनें 6 से 14 घंटे लेट से पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में जंक्शन पर वेटिंग रूम से लेकर प्लेटफाॅर्म तक यात्रियाें से पटा रहा। अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 6 घंटे विलंब से पहुंची। गाेंदिया-बराैनी डाउन करीब 14 घंटे लेट रही। अहमदाबाद-बराैनी एक्सप्रेस, सदभावना एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-पाेरबंदर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस व जयनगर-पटना एक्सप्रेस भी घंटों विलंब से पहुंची।

ये ट्रेनें आज बदले रूट से चलेंगी

  • 12557 सप्तक्रांति एक्स. मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
  • 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
  • 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलेगी।
  • 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
  • 14015 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्स. रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
  • 15211 जननायक एक्स. दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल- सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
  • 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्स. रक्सौल-सिकटा- नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
  • 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.