जिले में बारिश नहीं हाेने से सूखे की स्थिति रहने के बीच नेपाल में हुई बारिश के कारण साेमवार की सुबह तक बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी रही। इसके कारण बागमती नदी का जलस्तर जिले के कटाैझा तथा बेनीबाद में खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया और बागमती का पानी लखनदेई नदी में तेजी से प्रवेश करने लगा।
बागमती के दाेनाें बांध के भीतर पानी का जहां सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं लखनदेई के उफनाने से जिले के औराई, कटरा व गायघाट प्रखंड के एक दर्जन पंचायतों के चाैर क्षेत्र में पानी फैल गया है। लेकिन, दाेपहर बाद बागमती के जलस्तर में तेजी से कमी आने से बागमती नदी जहां खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गयी है, वहीं लखनदेई का पानी भी घटने लगा है।
जिले में लगातार सूखे की स्थिति, लेकिन नेपाल में हो रही लगातार बारिश से बढ़ा पानी
जिले में लगातार सूखे की स्थिति रहने के बाद भी नेपाल में हुई बारिश केे कारण बागमती नदी के जलस्तर में दाे दिनाें में तेजी से उफान आया है। साेमवार की सुबह बागमती नदी का पानी उलटा लखनदेई नदी में घुसने के बाद लखनेई के टूटे तटबंध से कटरा प्रखंड के बरैठा, धाेबाैली, बसघट्टा, खाैरा समेत ग्रामीण क्षेत्र के चाैर में तेजी से पानी फैलने लगा। दूसरी ओर बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में पानी का तेज प्रवाह शुरू हाे गया।
बागमती नदी के दाेनाें तटबंध के भीतर कटरा और औराई प्रखंड के साथ गायघाट प्रखंड में बागमती का पानी फैल गया, लेकिन, नेपाल में बारिश के थम जाने से दाेपहर बाद इसके जलस्तर में तेजी से कमी आई। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 7.40 मीटर नीचे 45.13 मीटर पर स्थिर है। माैसम विभाग की माने ताे जिले में अगले 24 घंटे तक अभी बारिश की काेई संभावना नहीं है। इस क्षेत्र में 20 जून काे मानसून के आने के बाद भी अब तक बारिश के नहीं हाेने से पूरे जिले में सूखे की स्थिति है।




Comment here