Breaking NewsHealth & WellnessInternational

बड़ी खबर: ब्रिटेन की 106 साल की दादी ने कोरोना वायरस को दी मा’त, 3 हफ्ते बाद ठीक होकर लौटीं घर..

कोरोना वायरस (Coronavirus) हर उम्र के लोगों को अपना शि’कार बनाता है. खास कर इस वायरस से संक्रमित होने वाले बुजुर्गों की मौ’त की आशंका सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन ब्रिटेन (Britain) में कमाल हो गया. 106 की एक बुजुर्ग ने कोरोना वायरस को मा’त दे दी. तीन हफ्ते तक अस्पताल में जिंदगी और मौ’त की इस जंग में आखिरकार इस महिला की जीत हुई. अब वो ठीक होकर अपने घर पहुंच गई हैं. ब्रिटेन में कोरोना को मौ’त मा’त देने वाली ये सबसे उ’म्रदराज़ महिला हैं.

कॉनी टिचेन नाम की ये परदादी ब्रिटेन के बर्मिघम में रहती हैं. बुधवार को जब इन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया तो नजारा देखने लायक था. हॉस्पिटल स्टाफ ने इन्हें तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घर के लिए विदा किया. टिचेन ने कहा, ‘मैं बेहद लकी हूं कि मैंने कोरोना वायरस को मा’त दे दी. अब मैं अपने परिवार के लोगों को देखना चाहती हूं.106 साल में भी बेहद एक्टिव
टिचेन का जन्म 1913 में हुआ था. वे दो विश्व युद्ध भी में देख चुकी हैं. पिछले महीने जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों को लगा कि उन्हें निमोनिया है, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें निमोनिया नहीं बल्कि कोरोना हो गया है. टिचेन सौ साल की उम्र को पार करने बाद भी बेहद एक्टिव रहती हैं. उन्हें डांस, साइकलिंग और गोल्फ खेलना काफी ज्यादा पसंद है. पिछले साल दिसंबर में उनका कमर का ऑपरेशन हुआ था और सिर्फ 30 दिनों के अंदर वो फिर से चलने लगी थीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.