Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

बेसहारा महिला का पुलिस ने पहले कराया इलाज, फिर मौ’त के बाद दिया अ’र्थी को कंधा…

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बेसहारा वृद्धा के लिए पुलिस देवदूत बन कर आई। बी’मार वृद्धा को पुलिस ने न सिर्फ उ’पचार दिलाया बल्कि उपचार के दौरान मौ’त के बाद उसके श’व को कं’धा देकर मानवता का धर्म भी निभाया।

कोराना सं’कट में पुलिस लोगों की हर संभव मदद कर रही है। सहारनपुर के गांव जड़ौदा पांडा के मजरे में एक बेसहारा बीमा’र करीब 70 वर्षीय वृद्धा मीना समय से बीमा’र थी। कोरोना के चलते कोई उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा था। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर मंगलवार को पुलिस ने वृद्धा को खाना खि’लाया और उ’पचार के लिए नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में उपचार के दौरान उसकी मौ’त हो गई।

वृद्धा की मौ’त की खबर के बाद भी कोई ग्रामीण नहीं पहुंचा। यह जानकारी मिलने पर बड़गांव थाने के एसएसआई दीपक चौधरी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मृ’तका की अंतिम यात्रा में अर्थी को कंधा देकर मानवता का धर्म निभाया। बड़गांव पुलिस के इस कार्य की चारो ओर सराहना हो रही है। महिला के कोई संतान न होने पर वह पति की मौ’त के बाद बेसहारा हो गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहा
दलित महिला का संस्कार करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर पुलिस को सराहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.