कोरोना के क’हर ने आमजन जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. देश में लॉकडाउन की वजह से कई लोग दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं. इस बीच इसकी अवधि को भी विस्तारित कर दिया है. इस लॉकडाउन में बिहार के भोजपुर सहित अलग-अलग जिलों के करीब दो सौ स्कूली बच्चे और उनके परिजन भी आंध्र प्रदेश में फंसे हुए है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की मांग की है. बच्चे और उनके परिजन सरकार से किसी तरह की व्यवस्था कर आंध्र प्रदेश से अपने घर पहुंचाने की मदद मांग रहे हैं. लॉकडाउन में फंसे ये बच्चे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा विश्वशांति स्कूल के बताये जा रहे हैं. बच्चों और उनके परिजनों द्वारा वीडियो जारी करने के बाद से ही उनके परिवार वाले काफी डरे सहमे हुए हैं. आरा शहर के नवादा थाना के रामनगर निवासी संजीव कुमार की पुत्री दिव्या आंध्र प्रदेश के विश्वशांति स्कूल में 9 वी कक्षा की छात्रा है.






Leave a Reply