क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ने बिना टैक्स जमा किए तिरहुत प्रमंडल में दौड़ रही 190 बसों के परमिट काे निलंबित कर दिया है। इनके ट्रांसपोर्टरों को 5 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में ये ट्रांसपाेर्टर बकाया टैक्स जमा नहीं करते हैं ताे उनकी बसों के परमिट रद्द कर दूसरे ट्रांसपाेर्टराें काे परमिट दे दिए जाएंगे। शुक्रवार काे प्राधिकार की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई।
कहा गया कि जांच में इन बसों के वैध कागजात नहीं पाए गए। इसके बाद इनपर जुर्माना किया गया, लेकिन जुर्माने की राशि भी वाहन मालिकाें ने जमा नहीं की। इसक बाद कमिश्नर कार्यालय की बेवसाइट पर इनकी सूची अपलाेड कर दी गई। एमवी एक्ट के अनुसार तत्काल प्रभाव से इन 190 बसों के परमिट निलंबित कर दिए। अब 10 दिनाें का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया। कहा गया कि 5 जुलाई तक राशि जमा नहीं करने वाले ट्रांसपाेर्टराें की बसाें के परमिट रद्द कर दिए जाएंगे।
मुजफ्फरपुर की 253 बसाें पर 43 लाख से अधिक जुर्माना
प्रमंडल में 1161 बसाें काे टैक्स डिफाॅल्टर के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें जिले में निबंधित 724 बसाें में से 253 बसाें ने फिटनेस, इंश्याेरेंस, प्रदूषण और टैक्स जमा नहीं किया है। मुजफ्फरपुर की 253 बसाें पर 43 लाख 69 हजार 916 रुपए जुर्माना लगा है। इनका भी परमिट निलंबित है।



Leave a Reply