Breaking News

ठगी कर कर रहे उगाही:विदेश में नौकरी दिलाने का गैंग फेसबुक पर सक्रिय, ठगों की तलाश में पहुंची एमपी पुलिस

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगने वाले की तलाश में मध्य प्रदेश की पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक, विदेश में नौकरी दिलाने का एक गैंग फेसबुक पर सक्रिय है। वैज्ञानिक अनुसंधान से स्पष्ट हुआ है कि इसे मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के युवक संचालित कर रहे हैं। ग्रुप में शाामिल युवक ठगी कर मोटी रकम की उगाही कर रहे हैं।

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सदर थाना पहुंची मध्य प्रदेश के धार जिला के धरमपुरी थाने की पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र का सोनू कुमार, मोतिहारी का अखिलेश कुमार व आकाश रंजन इस गैंग काे संचालित कर रहा है।

तीनों ने ठगी के जरिए दिल्ली के अपने बैंक खातों में मोटी रकम जमा कर रखी है। मध्य प्रदेश पुलिस ने तीनों के घराें पर छापेमारी भी की है, लेकिन तीनों फरार मिले हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस मोतीपुर-बरूराज थाना क्षेत्र में कैंप कर रही है। वहीं, बरूराज थानेदार संजीव कुमार दूबे ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस आई थी। आरोपित के नाम-पते का सत्यापन कर लौट गई।

मध्य प्रदेश के मजदूर से हुई थी 59 हजार रुपए की ठगी

मध्य प्रदेश के धरमपुर निवासी मजदूर मनोहर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि फेसबुक पर एक नौकरी के लिए इश्तेहार देखा। इसके बाद उसने दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उनलोगों ने विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और फिर तीन बार में 59 हजार रुपये तीन बैंक खाते में लिए। इसके बाद और रुपये की डिमांड होने लगी। उसके इनकार पर आरोपितों ने मोबाइल बंद कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.