Breaking News

शिवहर में बैंक से 27 लाख की लूट:ब्रांच खुलते ही पिस्टल लेकर पहुंचे 7 बदमाश, गार्ड को गोली मारी..3 मिनट में कैश समेटे

शिवहर में बैंक से 27 लाख की लूट हुई। गुरुवार की सुबह बैंक खुलते ही पिस्टल लेकर 7 बदमाश ब्रांच के अंदर घुसे। गार्ड को गोली मारी। फिर एक कर्मचारी को हथियार का भय दिखाकर लॉकर खुलवाया और बैग में पैसा भर कर भाग निकले। पूरी घटना को बदमाशों ने महज 9 मिनट में अंजाम दिया। घटना पिपराही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अंबा कला शाखा की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सुबह 10 बजकर 17 मिनट के करीब दो बदमाश एक कर्मी को लॉकर रूप में लेकर पहुंचते हैं। एक बदमाश के हाथ में पिस्टल है तो दूसरे के हाथ में बैग। फिर एक-एक कर तीन-चार बदमाश लॉकर रूम और बाहर निगरानी करते हैं, जिसके हाथ में पिस्टल है। दो बदमाश जल्दी-जल्दी बैग में पैसा भरता है तो दूसरा नोटों का बंडल बैग में भरता है। फिर 10 बजकर 20 मिनट पर पैसे लेकर सभी निकल जाते हैं। इन बदमाशों में कोई मास्क तो कोई हेलमेट पहने था।

बैंक के अंदर जांच करते पुलिसकर्मी।

बैंक के अंदर जांच करते पुलिसकर्मी।

गार्ड की राइफल तोड़ी, फिर मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार बैंक निर्धारित समय से खुला गया। सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने काम में लग गए। बैंक मैनेजर की उपस्थिति में कैश का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान 7 की संख्या में बदमाशों ने बैंक शाखा के अंदर घुसकर सभी कर्मियों को गन पाॅइंट पर ले लिया। लॉकर की चाबी लेकर बदमाशों ने सारे पैसे लूट लिए। लूट के दौरान गार्ड ने विरोध किया तो बदमाशों ने गार्ड की राइफल क्षतिग्रस्त कर गोली मार दी।

गोली गार्ड प्रवीण कुमार सिंह को लगी है। घायल गार्ड को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। इधर, पैसे लूटने के बाद निकलते समय बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई है। बैंक कर्मियों ने स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.