Breaking News

पत्नी ने की पति के साथ हैवानियत:बहलाकर ले गई बाहर, पेड़ से बांधा और जला दिया, हालत गंभीर

साहेबगंज थाने के असली देवसर में शनिवार की रात पत्नी छाेटी कुमारी ने प्यार करने की बहाने घर के पीछे बगीचे में पति शंभू काे ले गई। वहां झिलोहर (जंगली पेड़) के पेड़ में चुंदरी से शंभु का हाथ बांध दिया और केरोसिन छिड़ककर उसे जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे शंभू को ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। शंभू के अनुसार, वह गुजरात के एक निजी कंपनी में काम करता है। अभी शादी का एक साल पूरा हुआ है। इसलिए वह 20 मई को अपने घर आया था। पत्नी अक्सर अपने मायके में रहती थी। एक माह पहले भी वह ससुराल वालों से लड़ाई कर अपने मायके चली गई थी।

मेरे आने के बाद वह शुक्रवार को ससुराल वापस आ गई। बुरी तरह झुलसे शंभू ने पुलिस को दिए बयान में अपनी पत्नी छोटी पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक की शादी एक साल पूर्व हुई थी। महिला चार दिन पूर्व ही अपने मायके गिजास पारू से ससुराल आई थी। शंभू की चाची सुशीला देवी ने बताया कि शनिवार को रात 11 बजे उसकी पत्नी छोटी ने अपने पति से कहा कि बाहर चलिए ताजी हवा में बैठ कर बात करेंगे, बिना झगड़ा किए आपके साथ ही रहेंगे और घटना काे अंजाम दे दी। एसकेएमसीएच में झुलसे शंभु की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। उसका शरीर 60 फीसदी जल चुका है। उधर, साहेबगंज पुलिस ने आराेपी पत्नी छाेटी कुमारी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.